
राष्ट्र पटल संवाद
जसवंतनगर (इटावा)। राष्ट्र सेविका समिति इटावा विभाग द्वारा आयोजित साप्ताहिक प्रारंभिक शिक्षा वर्ग के अंतर्गत शुक्रवार सायंकाल भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पथ संचलन कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह संघचालक रामनरेश शर्मा द्वारा विधिवत किया गया। इसके पश्चात पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रेलमंडी पहुंचकर संपन्न हुआ।
पथ संचलन के दौरान नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर सेविकाओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में राजबहादुर यादव, पं.अरुण दुबे, प्रेम किशोर पाठक, पिंकी माथुर, श्रद्धा यादव, सतेंद्र सिंह तोमर, बलवीर सिंह यादव, सुरेश गुप्ता एवं श्रीकृष्ण कुशवाहा सहित तमाम लोगों ने पुष्प वर्षा कर सहयोग प्रदान किया।
साप्ताहिक प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का आयोजन प्रियांशी संस्कार वैली स्कूल लुधपुरा में किया जा रहा है। वर्ग का उद्देश्य महिलाओं में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, अनुशासन एवं सेवा भावना का विकास करना है। वर्ग में इटावा के अतिरिक्त औरैया, कानपुर देहात सहित विभिन्न जनपदों से लगभग 25 शिक्षिकाएं एवं सैकड़ा भर प्रशिक्षणार्थी प्रतिभाग कर रही हैं।
इटावा विभाग कार्यवाहिका संगीता एवं वर्ग कार्यवाहिका अर्चना के नेतृत्व में आयोजित इस वर्ग में जिला कार्यवाहिका ममता शर्मा, संरक्षक शारदा पांडेय, खंड कार्यवाहिका भारती पाठक, जिला संपर्क प्रमुख डॉ. जानकी दीक्षित एवं बौद्धिक प्रमुख दुर्गेश नंदिनी द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।






