
राष्ट्र पटल संवाद
ताखा (इटावा)। विकासखंड ताखा के ब्लॉक संसाधन केंद्र मामन पर क्षेत्र के समस्त शिक्षकों के सहयोग से एक गरिमामयी सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी ताखा अनुपम शुक्ला के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
समारोह में शैक्षिक सत्र 2025-26 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक जितेंद्र यादव,अरुण प्रताप सिंह तथा अनुचर अरविंद द्विवेदी को माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह एवं गीता भेंट कर भावभीनी विदाई एवं सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि “एक शिक्षक कभी वास्तव में सेवानिवृत्त नहीं होता। वह केवल अपने शासकीय दायित्वों से मुक्त होता है, जबकि समाज एवं शिक्षा के प्रति उसकी जिम्मेदारियां जीवनभर बनी रहती हैं। शिक्षक अपने अनुभव, संस्कार एवं मार्गदर्शन से सदैव नई पीढ़ी को दिशा देने का कार्य करता रहता है।”
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों द्वारा शिक्षा जगत में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह का वातावरण अत्यंत भावनात्मक, प्रेरणादायी एवं सम्मानपूर्ण रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वीरेंद्र कमल,अवधेश सिंह राठौर , अनिल कुमार द्विवेदी, नितिन कुमार चौबे, देवेश त्रिवेदी, गौरव गुप्ता, तरुण गुप्ता, विपिन कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, हरेंद्र कुमार, चक्रेश एवं संजीव कुमार का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।






