IMG-20260510-WA0238

मुख्य अतिथि वेदप्रकाश पाण्डेय का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और ईमानदारी पर दिया जोर

राष्ट्र पटल संवाद 

इटावा। स्थानीय हर्षवर्धन होटल पक्का बाग में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एक महत्वपूर्ण संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विजन को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार से पधारे वेदप्रकाश पाण्डेय (संयोजक विधान मंडल, संसदीय दल सह प्रदेश अध्यक्ष युवा लोजपा-आर,बिहार) का जोरदार स्वागत किया गया। जिला प्रभारी अंशुमान कुदेसिया ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा से अवगत कराया।उन्होंने कहा “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में जिस समर्पण से कार्य कर रहे हैं।वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।हमें उनके हाथों को मजबूत करना है,और संगठन के कार्यों को हर घर तक पहुँचाना है।

समीक्षा बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई।वेदप्रकाश पाण्डेय ने जिला स्तर के पदाधिकारियों और सदस्यों को निर्देशित किया कि पार्टी के प्रति ईमानदारी और लगनशीलता से कार्य करें।बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाएं,जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका समाधान कराएं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र गोस्वामी ने भी संगठन की मजबूती पर विचार रखे। बैठक के मुख्य आकर्षण रहे जिला प्रभारी अंशुमान कुदेसिया,जिन्होंने अपने अल्प किन्तु ओजस्वी संबोधन से न केवल कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया,बल्कि पूरे परिसर को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया।उन्होंने कहा आगामी दिनों में इटावा की इस ऐतिहासिक धरती पर हम जनमत का एक ऐसा सैलाब खड़ा करेंगे,जो विरोधियों के हौसले पस्त कर देगा।समीक्षा बैठक में पार्टी के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।सभी ने एक स्वर में आगामी समय में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *