IMG-20260315-WA0438

वरदान वेलफेयर सोसाइटी एवं बुनकर एकता समिति ने गरीबों को बाटा राशन

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। वरदान वेलफेयर सोसाइटी एवं बुनकर एकता समिति द्वारा संयुक्त रूप से हर पेट भोजन भर पेट भोजन अभियान के अंतर्गत बाह अड्डा स्थित मोहम्मद कासिम अंसारी के आवास पर राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वरदान वेलफेयर सोसाइटी एवं बुनकर एकता समिति के कार्यक्रम में वरदान वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद क़ासिम अंसारी एवं बुनकर एकता समिति के अध्यक्ष मो. इदरीस अंसारी ने अपनी टीम के साथ आटा, तेल, सूजी, बेसन, शकर, आलू , सिवइयां आदि सामान सहित नगद धनराशि देकर लगभग दो सौ पैकेट गरीबों एवं जरूरतमंदों को वितरित किये। इस अवसर पर बुनकर एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष मो. इदरीस अंसारी ने कहा कि दोनों सोसायटी के मुख्य उद्देश्य गरीबों और मजलूमों की सहायता करना है। गरीबों की मदद करने से दिल को बहुत सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि बुनकर एकता समिति एवं वरदान वेलफेयर सोसाइटी का यही प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की जाए। गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। वरदान वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहम्मद क़ासिम अंसारी ने कहा कि आज का यह दिन हमारे लिए केवल एक कार्यक्रम मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारी उस सामूहिक भावना का प्रतीक है जो कहती है कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर सेवा है।” प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, लेकिन समाज की संरचना में कभी-कभी ऐसी परिस्थितियाँ आती हैं जहाँ हमारे कुछ भाई-बहन आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हैं। एक सभ्य समाज की पहचान इस बात से नहीं होती कि उसके पास कितनी ऊची इमारतें हैं, बल्कि इस बात से होती है कि वह अपने सबसे कमजोर व्यक्ति के साथ कैसे खड़ा रहता है।

आज जो राशन पैकेट हम वितरित कर रहे हैं, इसे आप दान न समझें। यह हमारा कर्तव्य है और आपका अधिकार। हम केवल एक माध्यम हैं, उस ऊपर वाले की मर्ज़ी को पूरा करने का। हमारा छोटा सा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी घर का चूल्हा आर्थिक तंगी के कारण ठंडा न रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार खान ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज का कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। यह केवल एक वितरण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि मानवता के प्रति हमारा एक छोटा सा कर्तव्य है। हम भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखेंगे। प्रदेश मंत्री फजलुर रहमान ने कहा इससे पूर्व भी हमारी संस्था द्वारा कमल वितरण कार्यक्रम, शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम एवं एस आई आर में कार्यालय खोलकर एवं जन जन तक पहुंच कर फॉर्म भरने में मदद की जाती रही है। स्वयंसेवकों ने राशन वितरण की पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला और ज़रूरतमंदों को सम्मानपूर्वक राशन सामग्री भेंट की। इस दौरान स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई और संस्था के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर बुनकर एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष मो. इदरीस अंसारी, वरदान वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कासिम अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार खान, प्रदेश मंत्री फजलुर रहमान प्रदेश सदस्य इजहार अहमद राईन, काशिफ अंसारी, मुनव्वर अंसारी, इरफान अहमद, मोहम्मद सलीम अंसारी, महासचिव फुरकान अहमद, जीशान अहमद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *