
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। वृंदावन गार्डन मोतीझील के पास हुए मैरिज होम शादी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंतनगर विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सुधीर शुक्ला उर्फ़ बबलू के पुत्र चिरंजीव आयुष्मान और सौभाग्यवती बहू आस्था को अपना आशीर्वाद दिया।
इस शादी कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सुबह के टाइम लड़के की लगुन हुई और दिन में ही फेरे शुरू हो गए थे। और उसके बाद शाम को हुई बैंड बाजा बारात।
इस समारोह में जिले एवं अन्य जिलों के गणमान्य अधिवक्ता, डाक्टर, व्यापारियों, पत्रकारों ,समाजसेवियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी की और नवयुगल दंपत्ति को अपना आशीर्वाद दिया।






