
समाजसेवी और जागरूक नागरिकों ने ग्रहण की संस्था की सदस्यता
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। श्री राठौर सेवा संस्थान, इटावा द्वारा संस्था के विस्तार एवं सामाजिक सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु चलाया गया ‘सदस्यता विस्तार अभियान’ पूरी तरह सफल रहा। इस कार्यक्रम की दूसरी बैठक जनपद के प्रसिद्ध टिक्सी मंदिर पर हुई।
अभियान से प्रेरित होकर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, युवाओं और जागरूक नागरिकों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की और समाज हित में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र देकर और स्वागत पटिका पहना कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय है। नए सदस्यों के आने से संगठन को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी, जिससे सामाजिक कार्यों का दायरा और अधिक विस्तृत होगा।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. संतोष राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक परिवर्तन और जनकल्याण का कार्य किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है। जब समाज के सभी प्रबुद्ध और ऊर्जावान लोग एक साथ आते हैं, तभी धरातल पर बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। हमारी संस्था भविष्य में भी इसी तरह अधिक से अधिक सेवाभावी लोगों को जोड़कर जनहित के कार्यों को गति देती रहेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुराने और नए सदस्यों ने संस्था के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और पूरी निष्ठा से समाज सेवा करने की शपथ ली।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार, महामंत्री विपिन राठौर, मंत्री बबलू राठौर,कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, संगठन मंत्री अतुल राठौर, मिडिया प्रभारी पंकज राठौर, सदस्य रवि कुमार, जितेंन्द्र सिंह सहित नए सदस्य- दिनेश कुमारसिंह , सुमित राठौर,यतीन्द्र राठौर, अवधेश कुमार, जयसिंह राठौर,गोविन्द सिंह, महेंद्र सिंह एवं महिला मातृ शक्ति से कविता राठौर, बबली राठौर अन्य गणमान्य नागरिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।






