IMG-20260701-WA0483

जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सरैया चुंगी स्थित द बैठक होटल में सपा नेता एवं सारंगपुरा निवासी रीतेश यादव के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया तथा केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व सपा विधानसभा इटावा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, सपा नेता आनंद यादव, युवा नेता रामबाबू यादव आदि ने केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की विकासवादी सोच और समाजवादी विचारधारा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सामाजिक न्याय की नई दिशा मिली।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया और समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में रीतेश यादव फैशल ,पत्रकार सैफ तैमूरी, आशीष यादव, विकास यादव, नितेश भदौरिया, रजनीश, अरुण, सीटू, शिवा, अकुल, वीरपाल यादव, अंकुर, विपिन शिव सिंह यादव सीपू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *