September 12, 2026
IMG-20260513-WA0498

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। बुधवार को सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में सेवन हिल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने बताया कि घोषित परिणाम में अर्पिता यादव ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं श्वेता ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा वैष्णवी वर्मा ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने सभी मेधावी एवं सफल हुए बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन शिव किशोर दुबे एडवोकेट एवं ट्रस्टी सुनील राजपूत ने भी सफल हुए सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *