
जनपद में प्रत्येक शुकवार को “वाहन मुक्त दिवस” (नो व्हीकल डे) के रूप में मनाया जाये
राष्ट्र पटल संवाद
फिरोजाबाद । जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी को अवगत कराया है कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक बचत के उद्देश्य से ही आवश्यक नहीं है, बल्कि ईंधन संरक्षण एवं उसका सदुपयोग एक मजबूत राष्ट्र के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है, जो हम सभी भारतवासियों का राष्ट्रीय दायित्व भी है।
प्रधानमंत्री द्वारा देश हित में ईंधन की बचत को लेकर की गई अपील एवं मुख्यमंत्री . उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उपरोक्त के सम्बन्ध में बैठक में लिये गये निर्णय के परिप्रेक्ष्य में आज जिलाधिकारी द्वारा ईंधन की बचत, ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त अधिकारीगण / कर्मचारीगण के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद स्थापित किया गया।
ईंधन की बचत, ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ वातावरण स्थापित किये जाने हेतु सर्व सम्मति से लिये गये निर्णय के अनुसार समस्त अधिकारीगण / कर्मचारीगण व आम जनता से अपेक्षा की गई है कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत् देश हित में इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया जाए।जिसका प्रारूप के आधार पर प्रत्येक शुक्रवार को वाहन मुक्त दिवस के रूप में मनाए।जिन कार्यालयों में जेनरेटर का उपयोग 25 से 50 प्रतिशत तक कम किया जाए। इसी तरह एलपीजी/पीएनजी के उपभोग में यथासम्भव कमी की जाये। विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठकों आदि के अवसर पर कार पुलिस व्यवस्था अपनाए।
जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी पैदल पहुंचे ऑफिस
जनपद में ‘वाहन मुक्त दिवस’ का पालन करते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं पैदल ऑफिस जाकर एक शानदार मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में, पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ एडीएम (नमामि गंगे) एवं अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारीगण भी इस मुहिम में शामिल हुए और पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे।
आइए, हम सब भी कार-पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन को अपनाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।






