
इक़बाल मेमोरियल स्कूल में वार्षिकोत्सव, परीक्षा फल वितरण समारोह मनाया गया
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। सााबित गंज स्थित इक़बाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की घोषणा की गई। नर्सरी में अनाबिया निसार ने 89 प्रतिशत, केजी 1 में
अराविया ने 97 प्रतिशत, केजी सेकेंड में आहिल दिलशाद ने 85 प्रतिशत, कक्षा एक मे मेहर ने 85 प्रतिशत, कक्षा 2 हुसैन अहमद ने 91 प्रतिशत, कक्षा 3 में असमारा 88 प्रतिशत, कक्षा 4 में खुश्बू ने 76 प्रतिशत, कक्षा 5 में लारेब ने 90 प्रतिशत, कक्षा 6 में हिलाल अहमद ने 91 प्रतिशत, कक्षा 7 में अनमता ने 93 प्रतिशत, कक्षा 8 में ज़ोया फ़ातिमा ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन क़िया। इस वर्ष की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का खिताब अनमता कक्षा 7 को दिया गया। साथ ही स्कूल के चर्तुथ श्रेणी कर्मचारियों अली हसन, फरजाना और शाहबेज़ को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।
स्कूल प्रबंधन कमेटी फिरदौस फ़ातिमा, शाहिद खान, नौमान अहमद खां, जर्रीन और अलीजा फ़ातिमा द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षण स्टाफ सबीहा नाज़, शहाना परवीन, सलविया, नाज़िश शकील, रूबीना अख्तर, अर्शी नाज़, शहनाज बानो, निशात, अवीज़ा और मोहम्मद नईम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाध्यापक मोहम्मद फ़ैसल खां ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। इस मौके पर बच्चों के माता पिता व अभिभावक और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






