
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। जनपदीय मलखम्ब प्रतियोगिता का आयोजन श्री जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बुआपुर के प्रांगण में आयोजित हुआ ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष श्री नरेश बाबू चौधरी व प्रबंधक श्री ज्ञानेंद्र नाथ चौधरी द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर इटावा जनपद के क्रीड़ा सचिव श्री हिमांशु यादव जी के देखरेख में प्रतियोगिता सकुशल संपन्न हुआ जिसमें श्री जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बुआपुर, श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज खरगपुर सरैया, और जन सहयोगी इंटर कॉलेज पृथ्वीपुर इटावा के छात्रों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें श्री जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बुआपुर के बच्चों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रतियोगिता के प्रमुख निर्णायक के रूप में मनोज यादव खड़कपुर सरैया , विमल यादव पृथ्वीपुर, राना यादव श्री बिहारी इण्टर कालेज अहेरीपुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर, श्रीमती श्रद्धा यादव, श्री पुष्पेन्द्र,श्री सिद्धार्थ दीक्षित,शैलेश, अतुल, पंकज, शांतनु, श्रीमती गीता, श्रीमती नीलम, श्री संदीप, श्री श्यामबाबू,श्री बृजेश, विशाल, संतोष,रजत, कार्तिकेय आदि का विशेष योगदान रहा। संचालन की भूमिका / आयोजन की भूमिका में मनोज कुमार यादव ने निभाई व प्रधानाचार्य श्री अवधेश कुमार मिश्र जी ने सभी का आभार प्रकट किया।






