
सैकड़ों लोगों ने की शिरकत, मनकबत और दरूद-ओ-सलाम से गूंजा शहर
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। जुलूस-ए-गौसिया गुरुवार सुबह करीब 7 बजे मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजवीदुल कुरआन, आजाद नगर नई बस्ती से उलमा-ए-कराम की सरपरस्ती में बड़े ही अदबो-एहतराम और शानो-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस की अध्यक्षता कारी सरफराज आलम निजामी तथा मौलाना उबैदुर रहमान खान कादरी के नेतृत्व में की गई।
ऑल इंडिया उलेमा व माशाइख बोर्ड यूनिट इटावा समेत शहर की विभिन्न तंजीमों ने संयुक्त रूप से जुलूस में हिस्सा लिया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए शहर में निकला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग साफ-सुथरे लिबास, टोपी और अमामा शरीफ पहनकर शामिल हुए। जुलूस में दरूद-ओ-सलाम, नात शरीफ और मनकबत पढ़ी गईं। इस दौरान धार्मिक नारों से माहौल गूंजता रहा।
जुलूस के दौरान अनुशासन और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया। आयोजकों ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल होने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
जुलूस में मौलाना वाजिद अली, हाफिज उमर बरकाती, हाफिज कफील, हाफिज हारून, ऑल इंडिया उलेमा व माशाइख बोर्ड यूनिट के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, युवा जिला अध्यक्ष जुबैर शेख, शेख नवाब असलम, हाजी रहीश, मुराद अली, मोहम्मद अजीम मोआज्जम,, अक़ील शेख, मेहंदी हसन,अनस खान, भर्थना अध्यक्ष बिलाल मुसानी, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के मुख्य मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, भर्थना विधानसभा प्रत्याशी विक्की कठेरिया उर्फ विकीत, आशिफ अली, हाफिज कैफ रजा, इंतिजार अहमद खान,बाई के सफी, हाजी अज़ीम वारसी,हाजी अजीम वारसी, हाजी रहीस अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जुलूस में पुलिस प्रशाशन भी जगह जगह मुस्तेद रहा ओर इटावा सी ओ ओर कोतवाली इंचार्ज ने बड़े ही शांति पूर्वक जुलूस को निकलवाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।






