October 25, 2026
IMG-20260919-WA0566

मो. वसीम अहमद

कानपुर (राष्ट्र पटल)। कब्रिस्तान की जमीन खाली करवाने को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कानपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध कब्जे को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया है। शनिवार सुबह 6 बजे अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई शुरू की गई और मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। प्रशासन का कहना है कि कब्रिस्तान सरकारी जमीन पर बना है और अवैध है, ऐसे में अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

यह पूरा मामला कानपुर के बरी गांव की आराजी संख्या 314 से जुड़ा है। यहां पर करीब 500 वर्ग मीटर की सरकारी जमीन है, जिस पर अवैध कब्जा किया गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी की ओर से जमीन के चारों तरफ बाउंड्री करा दी गई और अंदर कमरों का भी निर्माण कराया गया। कब्रिस्तान की जमीन पर कब्ज़ा हटाने पर KDA के OSD सत शुक्ला ने कहा, “कब्रिस्तान का एक हिस्सा सरकारी जमीन पर पाया गया और उसे कब्ज़ा माना गया। सही प्रोसेस फॉलो किया गया और संबंधित लोगों को अपना केस पेश करने दिया गया। उन्हें खुद कब्ज़ा हटाने के लिए काफ़ी समय और नोटिस देने के बाद, आखिरकार एक हिस्से के ख़िलाफ़ एक्शन लिया गया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *