
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ इटावा का भव्य त्रिवार्षिक अधिवेशन शक्ति धाम मैरिज हॉल में सम्पन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि योगेश त्यागी राष्ट्रीय /प्रांतीय अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने कार्यक्रम में उपस्थिति रहकर शोभा बढ़ाई। उन्होंने कहा शिक्षकों के संघर्ष के लिए हमेशा तत्पर रहता हूँ मेरा जीवन शिक्षकों के सेवा हेतु समर्पित है।
विशिष्ट अतिथि अरुण (अन्नू) गुप्ता जिला अध्यक्ष भा.ज.पा. ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा शिक्षकों की समस्याओं के लिए मैं हमेशा तत्पर रहता हूँ।जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा तरुण तिवारी एवं मांडलिक महामंत्री प्रमोद पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजमोहन मिश्रा जी ने की पर्यवेक्षक की भूमिका सरिता कटियार जिला अध्यक्ष कानपुर नगर व अभिनेश कुमार जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद ने निभाई।
उन्होंने अध्यक्ष पद पर गौरव पाठक को निर्वाचित घोषित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तिवारी उपाध्यक्ष रविकांत दुबे ,मोहम्मद यूसुफ, आनन्द मिश्रा, देवेश द्विवेदी, आकाश दीक्षित, शशिकांत ,राधाकृष्ण ,विनीता कुमारी को निर्वाचित घोषित किया गया।
महामंत्री एहसान अहमद (मुन्ना) निर्वाचित हुये। मंत्री अनिरुद्ध कुमार बने कोषाध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव निर्वाचित हुये। संयुक्त मंत्री मंजू यादव, मोहम्मद अतहर हुसैन, अजित कुमार, हरिश्चंद्र सिंह, वैभव मिश्रा ,राकेश द्विवेदी निर्वाचित हुए। जिला मीडिया प्रभारी राजेश जादौन निर्वाचित हुए। निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय द्विवेदी एवं मंजुल चतुर्वेदी ने समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाओं से स्वागत किया। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष गौरव पाठक ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है उसे वह टूटने नही देंगें। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष अच्युत त्रिपाठी, राजेश जादौन ,संजय दुबे, पुष्पेंद्र कुशवाहा ,राजेश मिश्रा, विनय दीक्षित, राघवेन्द्र कुमार, महामंत्री रईश अहमद ,राजेन्द्र राठौर, राजेश कुमार, धर्मनारायण चौधरी ,राजीव कुमार ,प्रमोद यादव ,विवेक कुमार अवधेश राठौर, योगेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।






