October 24, 2026
IMG-20261017-WA0522

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तृतीय दिवस के समापन में नगला छत्ते की बालिकाओं ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बालक बालिकाओं की खो खो कबड्डी की प्रतियोगिता के फाइनल मैच हुए जिसमे प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में बलैयापुर सरायभूपत विजेता धरवार टीम उपविजेता रही।बालिका वर्ग में धरवार विजेता निलोई टीम उपविजेता रही। जूनियर स्तर पर यूपीएस धरवार टीम विजेता धनुआ उपविजेता रही। बालिका वर्ग में धनुवाँ टीम विजेता धरवार उपविजेता रही कबड्डी उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में बैलयापुर सरायभूपत टीम विजेता तिजौरा टीम उपविजेता रही बालिका वर्ग में भी सरायभूपत विजेता तिजौरा उपविजेता रही। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में निलोई टीम विजेता नगरक्षेत्र की टीम उपविजेता रही बालिका वर्ग में बलैयापुर सरायभूपत विजेता तिजौरा टीम उपविजेता रही।निर्णायक की भूमिका देवेंद्र कुमार बलबीर सिंह हरिओम केशव सत्यवीर रोहित निर्निमेष अजीत योगेंद्र सत्यनारायण ने निभाई।

समापन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बच्चों को आशीर्वचन देकर पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर गिरीश कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश जादौन ब्लाक व्यायाम शिक्षक जितेंद्र यादव ब्लाकअध्यक्ष प्रा. शि. संघ जितेंद्र यादव जिला महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विनोद यादव देवेश राना अतुल यादव मुकेश यादव अमरपाल यादव मधुर श्रीवास्तव आलोक चौहान शशिभूषण यादव राजवीर यादव हरी कुमार हरिमोहन राजपूत नरेंद्र यादव फुरखांन अरबिंद कुमार नितिन यादव सारदेव अभिषेक सूर्यप्रकाश रवि एवं समस्त बीआरसी स्टाफ ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *