राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। एंटी करप्शन मिशन संस्थान में जनपद के ग्राम हरिहरपुरा निवासी अभिषेक यादव को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।उक्त जानकारी अभिषेक यादव ने स्वयं दी।उन्होंने बताया कि संस्थान के कई पदाधिकारियों की मौजूदगी में लखनऊ कार्यालय पर उनकी नियुक्ति की गई है।उन्होंने कहा कि मैं अपनी पद की जिम्मेदारी रखते हुए समाज के लिए समाज के उत्थान के लिए अच्छा कार्य करेंगे और संगठन को विस्तार अच्छे से करेंगे।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह,राष्ट्रीय प्रभारी प्रभा शंकर तिवारी,राष्ट्रीय संयोजक मोहर सिंह,राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह तोमर,उत्तर प्रदेश संयोजक धर्मराज सिंह,उत्तर प्रदेश महामंत्री अवधेश दुबे,उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री अश्विनी मिश्रा,अमेठी जिला अध्यक्ष ध्यान सिंह आदि मौजूद रहे।






