
राष्ट्र पटल संवाद
जसवंतनगर (इटावा)। शासन के निर्देशानुसार राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नगला रामसुन्दर द्वारा ग्राम नगला रामसुन्दर में आयुष आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का संचालन चिकित्सा अधिकारी डॉ. नन्दिनी गुप्ता द्वारा किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रधानाध्यापक आलोक चौहान ने किया। इस अवसर पर डॉ. नन्दिनी गुप्ता ने 106 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क औषधियों का वितरण किया। शिविर में उदर रोग, हृदय विकार, त्वचा रोग तथा संधिशूल से संबंधित मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. गुप्ता ने उपस्थित ग्रामीणों को ग्रीष्म ऋतु में अपनाए जाने वाले आहार-विहार एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की भी जानकारी दी
कार्यक्रम को सफल बनाने में भृत्य सत्यप्रकाश, योग प्रशिक्षक अनुज तथा सहायक डोली का विशेष सहयोग रहा।






