
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा । जायंट्स ग्रुप ऑफ़ नवोदिता इटावा के पदाधिकारियों तथा सदस्याओं ने मिलकर श्रीमती ऊषा यादव सदस्य विशेष समिति एवं श्रीमती आशा अवस्थी फेडरेसन कोऑर्डिनेटर की गरिमामयी उपस्थित में फर्रुखाबाद रोड नई मंडी गेट नंबर १ के सामने शरबत वितरण का आयोजन किया । जिसमें 51 किलो चीनी , 40 किलो बर्फ , पांच बोतल रुआवजा , 7 लीटर दूध , दो गुलाब जल की बोतल 2500 ग्लासेस का प्रयोग किया गया । सभी महिलाओं ने स्थानीय लोगों और राहगीरों, टेम्पो चालक, तथा मंडी के मजदूरों को ठंडा शरबत पिला कर इस भीषण गर्मी से राहत प्रदान की । इस कार्यक्रम में महिलाओं का जज़्बा देखने लायक था । सभी टेम्पो चालक तथा सवारियों को उनके पास जा जा कर शरबत वितरण किया आसपास की सभी दुकानों में जाकर सभी ग्राहकों और दुकानदारों को भी शरबत पिलाया तथा जितने भी लोग वहां से गुजर रहे थे गाड़ियों वाले, कार वाले , ट्रैक्टर वाले सभी को रोक-रोक कर शरबत पिलाया गया। सभी ने गर्मी से राहत पाकर बहुत प्रसन्न होकर भर भर कर महिलाओं को दुआएं दी ।
श्रीमती ऊषा यादव ने श्रीमती अनीता यादव के संयोजकत्व में भीषण गर्मी में शर्वत वितरण को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया।
इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ नवोदिता की पदाधिकारी स्पेशल कमेटी मेंबर श्रीमती ऊषा यादव , कोऑर्डिनेटर आशा अवस्थी, अनीता यादव, वीना शर्मा, प्रीति यादव , प्रगति यादव, गुड्डी बाजपेई , यश यादव, उपासना राजपूत , तथा सुनीता यादव का सहयोग रहा , मनू यादव एवं सुमित कश्यप का विशेष सहयोग रहा । सभी ने मिलकर सफल आयोजन किया तथा आगे भी करने का संकल्प लिया ।






