IMG-20260522-WA0244

राष्ट्र पटल संवाद 

इटावा। जनपद में बृहस्पतिवार को उ.प्र.लोक सेवा आयोग,लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025)/1 की एक दिवसीय लेखपाल परीक्षा में गैर जनपद से आये लगभग 160 छात्र/छात्राओं ने सामाजिक एवं मानव सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में साँई उत्सव गार्डन में बनाये गए अस्थायी रैन बसेरा में रात्रि विश्राम किया।

छात्र/छात्राओ ने कहा कि हमने अन्य गैर जनपद में जाकर तमाम प्रतियोगी परीक्षाए दीं हैं,परन्तु निःशुल्क ठहरने के लिए इतना आरामदायक व स्वच्छ रैन बसेरा नहीं देखा,हम सभी छात्र/छात्राएं संस्था व जिला प्रशासन का बहुत बहुत धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करते हैं।

संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष सौम्य वर्मा तरुन (समाजसेवी/सभासद) ने बताया कि लेखपाल परीक्षा गैर जनपद से देने आये 160 छात्र/छात्राओं और उनके परिजनों ने हमारे रैन बसेरा में रात्रि विश्राम किया।

रैन बसेरा में संस्था के संरक्षक श्रीनिवास वर्मा, डॉ.श्रीकांत वर्मा,प्रेम कुमार वर्मा (सोमनाथ टेंट हाउस), शिवा ठाकुर,ऋषभ व हर्ष का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *