
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। भीषण गर्मी में आम जनमानस को राहत देने के लिए आज व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष श्री कामिल कुरैशी के संयोजन में साबित गंज चौराहे के पास ठंडे शर्बत का वितरण किया गया, जिसका सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। इस भीषण गर्मी में जब सूर्य का ताप अपने प्रचंड स्तर पर है और आम जनमानस त्राहिमाम कर रहा है ऐसे समय इस प्रयास की लोगों द्वारा सराहना की गई।
इस अवसर पर मौजूद व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने व्यापारियों से अपील की है कि व्यापारी समाज आगे आकर लोगों की मदद करें,इस अवसर पर फ़ैज़ आलम, अदनान,अली, उवैस, तैय्यब,अबू बकर आदि का विषेश सहयोग रहा।






