
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शातिर अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। 25 हजार- रुपये के इनामिया एवं एनडीपीएस एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को वैदपुरा थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया । उनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में बीती रात्रि को थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बरी तिराहे पर चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि 01 अभियुक्त जो गांजा के मुकदमें में भगौडा चल रहा है, वह ट्रक से उतर कर नगला बरी तिराहा से हवाई पट्टी जाने वाले मैन रोड से ग्राम नगरिया की तरफ जाने वाले तिराहा पर खडा हुआ है । सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर वह तेज कदमों से ग्राम नगरिया की ओर चलने लगा । पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त सुभाष यादव पुत्र तिलक सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में अवैध तमंचा मय कारतूसों के गिरफ्तार किया गया । घायल अभियुक्त सुभाष यादव पुत्र तिलक सिंह को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवायागया ।
सुभाष यादव पुत्र तिलक सिंह निवासी ग्राम नगला इमलिया थाना पिलुआ जनपद एटा हाल पता न्यू संजय नगर थाना कोतवाली एटा जनपद एटा । अभियुक्त थाना वैदपुरा के मु0अ0स0 02/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में 09 नवंबर.2024 से मफरूर चल रहा था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा 25000/- रू0 का इनाम घोषित किया गया था।






