September 12, 2026
IMG-20260520-WA0357

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। कानपुर-बुन्देलखण्ड भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के अग्रज रामपाल के निधन पर बुधवार को इटावा से गए भाजपा नेताओं ने उनके कानपुर स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

शोक जताने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं श्री सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान की सचिव डा. ज्योति वर्मा, इटावा प्रथम मंडल अध्यक्ष प्रमोद राठौर, इटावा प्रथम के पूर्व कोषाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सहमंत्री मुनिराज वर्मा शामिल रहे। इस मौके पर तेलंगाना भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *