IMG-20260315-WA0407

नई प्रजातियों का हुआ अवलोकन

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के तत्वाधान में नगर वन इटावा में नेचर वॉक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ.बी.एन. सिंह,डॉ.अत्री गुप्ता, डॉ.राजीव चौहान एवं डॉ.डी.के.दुबे द्वारा किया गया।नेचर वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने नगर वन क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों एवं पक्षियों का अवलोकन किया।डॉ. अत्री गुप्ता ने बताया कि आज की नेचर वॉक के दौरान कुछ नई प्रजातियों के पेड़-पौधे और पक्षी भी देखने को मिले, जो क्षेत्र की जैव विविधता के लिए उत्साहजनक संकेत हैं।कार्यक्रम में उपस्थित श्री संजय सिंह चौहान ने बताया कि नेचर वॉक के दौरान लगभग 35 प्रजातियों के पेड़-पौधे तथा 12 प्रजातियों के पक्षियों का अवलोकन किया गया। इनमें पक्षियों मे प्रमुख रूप से रेड वेंटेड बुलबुल,प्लम हेडड पेराकीट(तोता), गोल्डन ऑरियोल, ग्रीन बारवेत और स्पैरो (गौरैया) जैसे पक्षी शामिल रहे।

इस अवसर पर एक नई एवं छोटी बच्ची अव्यया दुबे भी नेचर वॉक समूह में शामिल हुई,जिसने उत्साह के साथ प्रकृति के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर वन के स्टाफ सहित मुकेश बाबू,अर्जुन,शैलेंद्र एवं रश्मि पुरवार का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *