राष्ट्र पटल संवाद
इकदिल (इटावा)। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक 29 मार्च दिन रविवार को प्रात: 10 बजे से जिलाध्यक्ष अनुपम तिवारी के आवास पर पत्ता बाग फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा में होगी। उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट व प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी, जयशिव मिश्रा ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन और 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने परशुराम सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से बैठक में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।






