राष्ट्र पटल संवाद
मथुरा। सामाजिक सरोकारों और वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ ‘महाराजा सूरजमल वेलफेयर फाउंडेशन (भारत)’ ने अपने संगठन का विस्तार किया है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.) डॉ. सौरभ चाहर ने मथुरा निवासी श्री प्रहलाद सिंह जी की समाज के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
फाउंडेशन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, श्री प्रहलाद सिंह (निवासी: बसन्त सिटी कॉलोनी, महरौली, मथुरा) को संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) के पद पर मनोनीत किया गया है।
संस्था के संस्थापक श्री अनिल चौधरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र सिंह राना (एडवोकेट) के मार्गदर्शन में यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।
मनोनीत होने पर पहलाद ने कहा संगठन के विस्तार और सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
पद की गरिमा के अनुरूप पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
इस नियुक्ति पर स्थानीय समाज और संगठन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में फाउंडेशन के सेवा कार्यों को नई गति मिलेगी।






