September 12, 2026
IMG-20260331-WA0230

मुख्य प्रशिक्षक शारिक अल्वी ने दी हज प्रक्रिया की पूरी जानकारी

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। अंजुमन ए हुसैनिया कमेटी के बैनर तले स्वयंवर मेरिज होम में हज पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हाफ़िज़ हुसैन वारिस वारसी ने क़ुरान पाक की तिलावत से किया। कारी शाहबाज़ अनवर व हाफ़िज़ कैफ़ ने नात शरीफ पेश की। मौलाना ज़ाहिद रज़ा हज की प्रक्रिया को बारीकी से समझाया। मौलाना फुरकान रज़ा व मौलाना जाहिद रज़ा ने मस्जिद ए नबवी और मदीना शरीफ की ज़ियारत की जानकारी विस्तार से दी। शिविर में कानपुर से आये मुख्य हज प्रशिक्षक अल्हाज शारिक अल्वी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने आये हज यात्रियों को उमरे से लेकर हज तक की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझाया ताकि उन्हें हज के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हज ट्रेनर अल्हाज़ शारिक अल्वी ने कहा कि टूटे हुए दिलों को जोड़ने वाले को अल्लाह सीधे जन्नत में भेज देगा और जो लोग इंसानों का दिल दुखाएं उनका क्या हश्र होगा इस बात को भी जानना होगा।

शिविर में इटावा, मैनपुरी, एटा, फीरोज़ाबाद, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, उरई, जालौन, भिण्ड, ग्वालियर, मुरैना आदि जनपदों से हज यात्रियों ने प्रशिक्षण में भाग लेकर हज की पूरी प्रक्रिया को समझा। हाजी यात्रियों के हज उमराह के सम्बंध में सवाल जवाब का सेशन हुआ। अंजुमन ए हुसैनिया कमेटी ने कानपुर से आये हज प्रशिक्षक अल्हाज शारिक अल्वी सहित उलेमाओं सहित हज पर जाने वाले यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। हज प्रशिक्षण शिविर का संचालन नदीम अहमद एड. ने किया। कमेटी की ओर से हज यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

शिविर की सफलता में अंजुमने हुसैनिया कमेटी के संरक्षक हाजी अब्दुल वहाब अशरफी, हाजी सरफराज मुस्तफा, अध्यक्ष हाजी सकलैन खलील, उपाध्यक्ष साबिर हुसैन राइन, सेकेट्ररी असरार अहमद टिंकू, मीडिया प्रभारी शोएब खान रूमी, प्रवक्ता कासिम फारूकी, कोषाध्यक्ष अमान उल्ला खां, जिला हज ट्रेनर हाजी वसीम अहमद, ख़ुर्शीद अहमद, मौजुद्दीन वारसी, हाजी इलियास, हाजी दिलशाद, मो. सलीम, जैनुल आबेदीन, शाकिर, ताबिश, शकील अहमद, गुड्डू अब्बासी सहित समस्त कमेटी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *