राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 03.06.2026 को 33/11 के.वी.विद्युत उपकेन्द्र सुदंरपुर पर पावर परिवर्तक की क्षमता वृद्धि के कारण इस उपकेन्द्र से पोषित रामंगज,विनीत विहार कॉलोनी,बस स्टैण्ड,प्रकाश नगर,पंजाबी कॉलोनी,कटरा शमशेर खां,मकसूदपुरा, देशरमऊ,सुंदरपुर,अर्जुन नगर,लोधी मुहल्ला,नयी बस्ती आजाद नगर आदि की विद्युत आपूर्ति प्रातः 06 बजे से रात्रि 12 बजे तक बाधित रहेगी।

इस बात के प्रयास किए जाएंगे कि इन स्थानों को काट-काट कर थोड़े-थोड़े समय के लिए विद्युत आपूर्ति की जाए।

सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि उपरोक्त के दृष्टिगत बाधित रहने वाली विद्युत आपूर्ति की अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *