IMG-20260606-WA0366

“वामा ईको चैंप्स” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु दिलाई गई शपथ

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा । मुख्यालय स्तर पर लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम के क्रम में पुलिस लाइन इटावा स्थित डीटीयू सभागार में वामा सारथी को 0 के तत्वावधान में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार मेधावी बच्चों को प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वामा सारथी अध्यक्ष श्रीमती रीना श्रीवास्तव (धर्मपत्नी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक), श्रीमती वंदना शर्मा (धर्मपत्नी पुलिस अधीक्षक अपराध ) एवं क्षेत्राधिकारी लाइन्स सुश्री आयुषी सिंह द्वारा संजीव पुत्र श्याम सिंह (मुख्य आरक्षी, 28वीं वाहिनी पीएसी, इटावा) तथा अग्निवेश सिंह पुत्र उदय राज सिंह (मुख्य आरक्षी) को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

साथ ही कार्यक्रम के दौरान “वामा ईको चैंप्स” के अंतर्गत बच्चों को शपथ दिलाई गई तथा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित बच्चों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *