
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। समाजवादी पार्टी के संरक्षक अखिलेश यादव के पैतृक गांव सैफई में पधारे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत शिवपाल सिंह यादव, डिंपल यादव, आदित्य यादव, तेज प्रताप यादव सहित परिवार के सदस्यों ने किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद ने अखिलेश यादव के निर्माणाधीन स्कूल केंपस में बनी विशाल कृष्ण जी की प्रतिमा का पूजन किया और वहां से लोगों को गौ माता की रक्षा के साथ अधर्मियों के विनाश के लिए संकल्प भी दिलवाया।
शंकराचार्य के चरणों में बैठे शिवपाल सिंह यादव, डिम्पल यादव और परिवार के सदस्यों को अपने संबोधन में PDA के नाम के आगे S लगाने के लिए कहा है, उनका कहना था कि S का मतलब सवर्ण, सनातन, समाजवादी हो सकता है, अब से S.P.D.A. कहा जायेगा, ऐसा मेरा सुझाव है,
शंकराचार्य ने मीडिया से कहा कि यह शब्द मल्टीपल हो सकता है, इसके कई अर्थ होते हैं, इसका लाभ समाजवादी पार्टी को मिलेगा।
समाजवादी परिवार की तारीफ करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव, डिंपल यादव की प्रशंसा की और लोगों से आवाहन किया कि यह परिवार गौ रक्षा का परिवार है, इसलिए आगे इनको सभी लोग समर्थन करेंगे। शिवपाल सिंह यादव को आने वाले विधानसभा चुनाव में जसवन्तनगर सीट से जीत का आशीर्वाद भी दिया!
उन्होंने आज जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन पर बोलते हुए कहां कि युवाओ का आक्रोश साफ दिख रहा है अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान में शर्म होती तो वो पहले ही इस्तीफा दे देते! जो सरकार शंकराचार्य का अपमान किया, संतों का अपमान कर सकती है वह धर्म विरोधी है।






