
श्री शीतल प्रसाद शोरावाल बालिका इंटर कालेज में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रजत सिंह जैन एवं सचिव आरती द्विवेदी के निर्देशानुसार गुरुवार को श्री शीतल प्रसाद शोरावाल बालिका इंटर कालेज में पराविधिक स्वयं सेवक बृजेश सिंह, डॉ ज्योति वर्मा एवं मनीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पीएलवी बृजेश सिंह ने कहा की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क रूप से असहाय लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही एवं समय -समय पर स्थायी लोक अदालतों का आयोजन भी किया जाता है।
पीएलवी डा.ज्योति वर्मा ने कहा कि मीडिएशन यानी मध्यस्थता एक ऐसा माध्यम है जिसमें अदालत के बाहर एक निष्पक्ष तीसरा व्यक्ति जिसे मीडिएटर या मध्यस्थ कहते हैं वह दो पक्षों के बीच के झगड़े को आपसी बातचीत से सुलझाने में मदद करता है। वह खुद फैसला या आदेश नहीं देता बल्कि दोनों पक्षों को आपसी बातचीत के जरिए दोनों सही समझौते पर पहुंचने के योग्य बनाता है। मीडिएशन में दी गई सारी बातें और जानकारी समझौता के लिए जो भी प्रयास किए जाते हैं, उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित और गोपनीय भी रखा जाता है। यह पारंपरिक अदालती मुकदमों के मुकाबले बहुत सस्ता और जल्दी परिणाम देने वाला तरीका है, इससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है तथा परिवार टूटने से बचते हैं। इसलिए वह मीडिएशन को प्रमोट करता है जिससे परिवार टूटने से बचें। पीएलबी मनीष कुमार ने विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत लोक अदालत मध्यस्थता तथा उनके कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की।
मीडिएशन से संबंधित जानकारी छात्रों एवं समस्त स्टाफ को उपलब्ध कराई गई एवं नालसा टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी गई। शिविर में उप प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ का सहयोग भी प्राप्त हुआ।






