WhatsApp Image 2026-07-31 at 2.12.53 AM

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। भारतीय मंसूरी वेलफेयर एसोसिएशन की एक अहम बैठक 02 अगस्त 2026 बरोज इतवार को सुबह 10 बजे सत्यम शिवम् मैरिज होम, रतन नगर, नुमाईश पण्डाल के पास, इटावा में आयोजित की जाएगी।

उक्त बैठक की जानकारी हाजी मुईनुद्दीन (गुड्डू) मंसूरी अध्यक्ष व शफी अहमद मंसूरी महासचिव, भारतीय मंसूरी वेलफेयर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया गया कि उक्त बैठक में भारतीय मंसूरी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आगामी कार्यों की रूपरेखा एवं अन्य प्रस्तावों पर विचार किया जायेगा। उन्होंने एसोसिएशन कार्य समिति के सरपरस्त, समस्त सदस्यों व पदाधिकारियों से उक्त बैठक में शामिल होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *