IMG-20260524-WA0381

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। ग्राम पंचायत बुआपुर दिनारपुर के मजरा रामनगर के मतदाताओं ने पंचायत चुनाव में प्राथमिक विद्यालय रामनगर को ही मतदान केंद्र बनाने जिलाधिकारी इटावा से की मांग की है l ग्राम पंचायत बुआपुर दिनारपुर ब्लॉक तहसील भरथना के मजरा रामनगर के सैकड़ो मतदाताओं ने जिला अधिकारी इटावा से पंचायत चुनाव में बूथ संख्या 197 प्राथमिक विद्यालय रामनगर को ही पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र बनाने की मांग की है मतदाताओं का कहना है हमारे गांव में बंजारा नायक समाज के वर्तमान में 715 मतदाता है विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में हमारे वोट बूथ संख्या 197 प्राथमिक विद्यालय रामनगर में ही पढ़ते हैं पंचायत चुनाव के लिए हम लोगों को रेलवे लाइन पार करके ग्राम बुआपुर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान के लिए जाना पड़ता है जिस कारण घटना दुर्घटना होने की भारी संभावना रहती है अब रेलवे ने भी अपनी बाउंड्री बनाकर रास्ता बंद कर दिया है जिससे मतदान के लिए आने-जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा अतः जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी महोदय हम लोगों की मांग का संज्ञान लेकर पंचायत चुनाव भी हमारे रामनगर बूथ केंद्र बना कर ही करवाए जाएं जिससे मतदाताओं सुगमता व आसानी से मतदान कर सकें मांग करने वालों में भाजपा के भाजपा नेता अनिल चौधरी ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट गौरव पंडित राजबहादुर नायक भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गौरव यादव समाजसेवी रामनरेश नायक बूथ अध्यक्ष गोरे लाल नायक तहसीलदार नायक कुवें दान गेंदलाल राजू नायक रतन नायक संजय नायक आदि शामिल हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *