
राष्ट्र पटल संवाद
ताखा (इटावा)। थाना ऊसराहार के अंतर्गत कदमपुर, पी.एस. शिक्षा निकेतन में बुधवार को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित मिशन शक्ति।
अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। सुरक्षा और साइबर हेल्प की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को मिशन शक्ति के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। विद्यालय के गेट पर छात्राओं ने हाथों में सुरक्षा और जागरूकता संबंधी पोस्टर लेकर इस अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस अवसर पर छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के लिए साइबर हेल्प और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।
विद्यालय के प्रबंधक विश्वनाथ सिंह (सुनील चौहान) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए। प्रधानाचार्य के नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।
कार्यक्रम में राजवीर सिंह, गिरन्द सिंह, इंडियन ऑनर, जयवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, नेहा, प्राची, शालिनी, शशिप्रभा, प्रतिमा, पलक, रोशनी, मन्नू, नीतू, शिवा, आराधना और हर्षिता सहित समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
इस जागरूकता अभियान में कुसुम, साक्षी, रिया, मानवी, मोहिनी, वैष्णवी, सृष्टि, प्रियांशी, आस्था, चांदनी, तान्या, प्रियंका, ऋषिका और हैप्पी समेत कुल 40 से अधिक छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।





