IMG-20260411-WA0260

जनपदीय समस्याओं के साथ प्रदेशीय मांग पत्र भी सौंपा गया

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा के पीड़ित शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दोनों ही विभागीय अधिकारियो की उपस्थिती में श्रीनारायण द्विवेदी प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति के नेतृत्व में जनपद के अनेकों शिक्षकों से जुड़े मूल बिन्दुओं पर जिला संगठन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई वार्ता में निम्न प्रमुख बिन्दुओं पर सहमति बनी।

वयोवृद्ध शिक्षक नेता श्रीनारायण द्विवेदी ने सर्वोदय इण्टर कॉलेज लौंगपुर के शिक्षकों की ऑडिट आपत्ति के आधार पर रोक रखे गए वेतन के प्रकरण पर शासनादेशों के आलोक में अधिकारियों को संतुष्ट किया इसका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित होगा, साथ ही दलित महिला शिक्षक श्रीमती नूपुर की पिछले 10 वर्षों से रुकी वेतनवृद्धि दिलाए जाने की भी वार्ता में सहमति बनी।

संगठन की ज्ञान चन्द्र जैन वैद्य इण्टर कॉलेज इकदिल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से वार्ता हुई जिस पर अविलंब विधिसम्मत कार्यवाही अमल में लाए जाने का आश्वासन मिला साथ ही इसी संस्था में दो प्रधानाचार्यों की विभागीय तैनाती की व्यवस्था भी उच्च अधिकारियों से परामर्श के बाद शीघ्र ही समाप्त कराई जाएगी।

श्री दुबे ने बताया कि जनपद के 482 एनपीएस धारी शिक्षकों, कर्मचारियों के प्राण खातों में बिना सहमति लिए विभाग ने फंड मैनेजर बदले हैं उसकी उच्च स्तरीय जांच अभी जारी है जिसमें भविष्य में न्याय मिलने की उम्मीद हैं। इसी सन्दर्भ में 06 शिक्षकों ने अभी भी अपनी सहमति कहीं और निवेश हेतु नहीं दी हैं उनकी एनपीएस की कटौती की धनराशि कहीं भी जमा नहीं हो रही हैं उनकी कटौती तत्काल या तो बन्द की जाए या जिस संस्था में निवेश हेतु उन्होंने अपनी पूर्व में सहमति दी हैं वही उनकी धनराशि जमा कराई जाए इस पर वित्त नियंत्रक से वार्ता के उपरान्त विभाग अन्तिम निर्णय करेगा।

जिलामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक माह पारित हुए वेतन बिलों की जेनरेट कॉपी और आयकर से सम्बन्धित फॉर्म 16 निशुल्क लेखा संगठन द्वारा ही आगे से उपलब्ध कराए जाएंगे साथ ही निजी संस्था के साथ हुए अनुबंध में भी यथासंभव परिवर्तन किया जाएगा। कार्यालय में चार्टर की व्यवस्था भी शीघ्र लागू होगी ताकि सभी आम आगंतुकों को ज्ञात हो सके कि शिक्षक, कर्मचारी का विभागीय कार्य कब और कितने दिनों के भीतर निस्तारित हो सकेगा.?

जिलामंत्री ने आगे कहा कि एनपीएस से जीपीएफ में शामिल हुए शिक्षकों की पूर्व में की गई कटौती की जमा धनराशि पर राज्यांश का अपडेट कर जीपीएफ खातों में शीघ्र ही समायोजित कराई जाएगी। किसी शिक्षक, कर्मचारी को यदि किसी माह में उसका नियमित वेतन भले ही विलम्ब से मिले किन्तु उसकी भविष्य निधि की कटौती उसी माह में मानी जाएगी क्योंकि वह धनराशि शासन पर ही जमा बनी रही हैं इस बिंदु पर सहमति बनना बड़ी उपलब्धि हैं क्योंकि इससे उस शिक्षक को भविष्य में किसी प्रकार की आर्थिक हानि नहीं होगी। इसके साथ ही वार्षिक बोनस एवं महंगाई भत्ता आदि की किस्तों के भुगतान में सभी जगह समान रूप से शासन के नियमों, प्रावधानों का पूर्णतः पालन किया जाना सुनिश्चित होगा।

प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे ने बताया कि विभागीय निर्देश पर मोबाइल से शिक्षकों कर्मचारियों को अनुपयोगी ऑनलाइन कोर्स कराए जाने के समय समय पर औचित्यहीन आदेश जारी होते रहते हैं जिससे शिक्षक के पठन पाठन का कार्य तो प्रभावित ही हैं साथ ही उनकी आंखों पर भी प्रतिकूल असर हो रहा हैं उच्च अधिकारियों से वार्ता कर बहुत आवश्यक होने पर शिक्षकों को किसी स्थान पर एकत्र कर नवाचार के प्रशिक्षण दिए जाए जिसका लाभ विद्यार्थियों को भी मिल सके इस पर यथा शीघ्र अंकुश लगाए जाने की जिला संगठन ने मांग रखी जिसके समाधान का भी आश्वासन मिला।

उन्होंने यह भी बताया की एच.एम.एस. इस्लामिया इण्टर कॉलेज में शिक्षक इरशाद अहमद की पदोन्नति एवं प्रोन्नत वेतनमान दिलाने को विभागीय आदेशों के परिपालन में यथाशीघ्र कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उपरोक्त सभी प्रमुख बिंदुओं के अतिरिक्त जनपद की अन्य संस्थाओं से जुड़ी समस्याओं यथा एसीपी, चयन, प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नतियों अध्याचन, वरिष्ठता सूची का निर्माण, कार्यवाहक प्रधानाचार्य को कार्यानुरूप वेतन दिए जाने आदि मुख्य बिन्दुओं की ओर भी अधिकारियों का ध्यानाकर्षण संगठन पदाधिकारियों द्वारा चर्चा के दौरान कराया गया जिसके जल्द समाधान का आश्वासन जिला संगठन को प्राप्त हुआ।

जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने बताया कि संगठन के साथ हुई वार्ता के उपरान्त प्रदेशीय निर्देश पर एक मांग पत्र भी दिया गया जिसमें एनपीएस से ओपीएस में आए शिक्षकों का प्रकरण, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन में शामिल होने का विकल्प पत्र शीघ्र भरवाकर निदेशालय भेजा जाने के साथ ही परिषदीय परीक्षाओ एवं मूल्यांकन कार्य के पावना स्थानीय भत्ता एवं जलपान सहित हर प्रकार के पारिश्रमिक का भुगतान शिक्षकों, कर्मचारियों को शीघ्रतापूर्वक कराया जाना मुख्य रूप से सम्मिलित रहा हैं। वार्ता के समय लेखाधिकारी माध्यमिक, जिला विद्यालय निरीक्षक उनके समस्त सम्बन्धित पटल सहायक, प्रधानाचार्य हरिन्द्र प्रसाद, जिलामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण द्विवेदी एवं प्रांतीय मंत्री एवं संरक्षक अरुण कुमार दुबे एवं जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *