IMG-20260509-WA0156

आदर्श स्कूल इकदिल में सुलेख प्रतियोगिता सम्पन्न

राष्ट्र पटल संवाद

इकदिल (इटावा)। आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी मोहल्ला कायस्थान इकदिल में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुलेख प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर दो वर्गों में आयोजित की गयी। सुलेख प्रतियोगिता में सीनियर भारती राजपूत ने प्रथम, अर्सलान ने द्वितीय, अनस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में नयनसी ने प्रथम, अवनी सिंह ने द्वितीय, अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आदर्श प्राथमिक विद्यालय इकदिल के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील सम्राट ने सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ.सुशील सम्राट ने कहा कि बच्चों को सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बौद्धिक विकास होता है।

इस मौके पर डायरेक्टर ऋचा तिवारी, सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत, आंचल गुप्ता, प्रियांशी, अंजली शाक्य, अलफिशा, प्रियंका ठाकुर, दीप्ती, प्रियंका यादव, नीतू, श्रष्टि तिवारी, जैनब, कु.नंदनी आदि स्टाफ सहित अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *