September 12, 2026
IMG-20260531-WA0245

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। उर्दू मोहल्ला वार्ड के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक का शपथ ग्रहण समारोह कल एक जून दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे नगर पालिका परिषद में चेयरमैन ज्योति गुप्ता व ईओ सन्तोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में होगा। सिटी मजिस्ट्रेट नवनिर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक को शपथ ग्रहण कराएंगे।

इसी क्रम में नवनिर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक ने आज पूर्व मंत्री एंव विधायक शिवपाल सिंह यादव से उनके चौगुर्जी स्थित आवास पर मुलाकात की, श्री यादव ने शफी अहमद को बधाई एंव आशीर्वाद देते हुए हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। सपा कार्यकर्ताओं, वार्ड के लोगों सहित समर्थकों से शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की अपील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *