राष्ट्र पटल संवाद

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं जौनपुर सदर के पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने एक बयान जारी कर उत्तर प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और हत्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और अपराधियों में कानून का भय समाप्त होता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि जौनपुर में कल ही तेजी बाजार धाना क्षेत्र के कान्हापुर गांव की चौहान बस्ती में एक व्यक्ति अशोक मिश्रा की जलाकर हत्या कर दी गई, जबकि लखनऊ में जौनपुर निवासी संदीप सिंह की दो दिन पूर्व निर्मम हत्या कर दी गई। प्रदेश में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं।

मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि जौनपुर के बड़ऊर-जपटापुर के बहुचर्चित आज़ाद बिंद (दूल्हा) हत्याकांड के मुख्य आरोपी भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने प्रदेश सरकार एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आज़ाद बिंद (दूल्हा) हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही अशोक मिश्रा हत्याकांड, संदीप सिंह हत्याकांड तथा अन्य गंभीर आपराधिक मामलों के अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उन्हें कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *