IMG-20260511-WA0189

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। जायन्ट्स ग्रुप आफ इटावा सहेली के सदस्यों ने मालती दीक्षित के आवास पर मदर्स डे का आयोजन किया जहां उनकी सास का तिलक बंदन कर एवं पटका पहनाकर तथा उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उर्वशी दीक्षित ने बताया कि मदर्स डे मां के सम्मान उनके प्यार और उनके त्याग को धन्यवाद कहने के लिए मनाया जाता है। कोऑर्डिनेटर क्षमा दीक्षित ने बताया कि मां हमारे जीवन की पहली शिक्षक होती हैं। हम बोलना, चलना, अच्छे संस्कार और प्यार करना सबसे पहले मां से ही सीखते हैं। मां के बिना जीवन अधूरा लगता है। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफिसर संगीता अग्रवाल, अध्यक्ष विमल शर्मा, डीओए हेनू वर्मा, मीनाक्षी सक्सेना, कमलेश शर्मा, कल्पना वशिष्ठ, मालती दीक्षित, खुशबू पाठक, निशा गुप्ता, अलका अग्रवाल, अनीता गोयल, प्रज्ञा, गुरु प्रेम प्यारी जादौन, मुक्ता अग्रवाल, रचना महेश्वरी, शिवानी तिवारी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *