IMG-20260511-WA0187

मस्जिद पंजतनी में शहादत पर हुई मजलिस

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। आठवें इमाम अली रिज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत पर बाद नमाज़े मगरिबैन मस्जिद पंजतनी घटिया अज़मत अली में मजलिस का आयोजन किया गया।
मजलिस में तकरीर करते हुए मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा ने कहा इमाम अली रिज़ा को मशहद ईरान के जालिम बादशाह ने साजिश के तहत मदीने से बुलाकर पहले गवर्नर बनाया।

इमाम अली रिज़ा ने मशहद में परेशान लोगों की समस्याओं का समाधान किया तो साजिश के तहत अंगूर और अनार में जहर देकर इमाम को शहीद कर दिया। इमाम अली रिज़ा फरमाते हैं कि अगर जन्नत में मेरे साथ रहना है तो हमारे गम में गम मनाओ और हमारी खुशी में खुशी मनाओ। अल्लाह का शुक्र अदा करो। इमाम अली रिज़ा हमेशा वक्त पर नमाज पढ़ते थे और कुरान की तिलावत करते थे। आठवें इमाम का रौज़ा आज मशहद ईरान में जगमगा रहा है जहां लाखों लोग उनकी जियारत करने आते हैं और इमाम से जो मांगते हैं इमाम उन्हें अता करते हैं। मजलिस में अश्शू रिज़वी ने कलाम पेश किये।

मजलिस में अल्हाज कमर अब्बास नक़वी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब, सलीम रज़ा, शावेज़ नक़वी, तनवीर हसन, मो. अब्बास, समर अब्बास, हसन अब्बास, तहसीन रज़ा, दबीरुल हसन, इबाद रिज़वी, अली साबिर, अख्तर अब्बास रिज़वी, अयाज हुसैन, आतिफ एड., सफीर हैदर, ताबिश रिज़वी, राहिल, हम्माद, सोनू नक़वी, शादाब नक़वी, राजा, हसन अली, जमीर हसन, मो. अहमद, नकी रज़ा, जुबैर हुसैन, साजिद, तालिब रिज़वी, वली आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *