
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। स्टेशन बजरिया में सांसद निधि से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का सांसद जितेंद्र दोहरे ने फीटा काटकर उदघाटन किया।
इस अवसर पर इटावा मैनपुरी मोटर ऑपरेटर यूनियन अध्य्क्ष श्यामू चौहान , यूनियन प्रबंधक इटावा कुँवर रफत अली खान एवं यूनियन के लोगों द्वारा सांसद जितेंद्र दोहरे जी के साथ साथ ब्लॉक प्रमुख धीरेन्द्र दोहरे, सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता, संतोष राजपूत JE साहब को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवकिशोर यादव , उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, सचिव संतोष राठौर, रोहित श्रीवास्तव, लाला यादव आदि का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया
सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा सांसद निधि एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के इलाज हेतु अब तक ₹1,44,12,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जिससे अनेक परिवारों को राहत मिली है।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर हाईमास्ट लाइटें लगवाकर रात में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है।
सामाजिक समरसता एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में भव्य प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य भी कराए गए हैं। वहीं गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर एवं पानी की टंकियों की व्यवस्था भी की गई है।कई विकास कार्य प्रगतिशील है जल्द पूरे हो जाएंगे जिन्हें आम जनमानस को समर्पित किया जाएगा।
सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने कहा कि उनका उद्देश्य इटावा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं कस्बे तक विकास कार्य पहुंचाना है और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
इस अवसर पर शुशील कुमार ‘नाती ‘ सोनू यादव ‘ विनय यादव जिला उपाध्यक्ष सपा व्यापार सभा राजा ख़ानज़ादा ‘ रियाज़ अंसारी ‘ मन्नू भाई , द्वीप सिंह भदौरिया ‘ विपिन यादव ‘ रंजीत ‘ साजिद ‘ शानू , संजय चौरसिया ‘ जीतू दीपू यादव, हिमांशु राठौर, सुमित राठौर आदि लोग शामिल हुए |






