IMG-20260503-WA0276

राष्ट्र पटल संवाद

इकदिल (इटावा)।संयुक्त प्रेस क्लब इटावा (उत्तर प्रदेश) की इकदिल नगर कार्यकारिणी का गठन रविवार को नगर पंचायत सभागार में गरिमामय माहौल में किया गया।बैठक की अध्यक्षता संरक्षक गणेश ज्ञानार्थी ने की,जबकि जिलाध्यक्ष राजेंद्र भसीन,महामंत्री सुधीर मिश्र, संगठन मंत्री रघुवीर सिंह यादव और प्रचार मंत्री नितेश कुमार सिंह की मौजूदगी में नई टीम की घोषणा की गई।

नवगठित कार्यकारिणी में सुशील सम्राट को संरक्षक, संजीव राजपूत को नगर अध्यक्ष,अनिल कुमार को उपाध्यक्ष,अमित राजपूत को महामंत्री तथा आदेश कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।घोषणा के साथ ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।जिला पदाधिकारियों ने नव- निर्वाचित सदस्यों को फूल- मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनके सफल व सक्रिय कार्यकाल की कामना की।

वरिष्ठ पत्रकारों ने नई टीम को पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सजग रहने का संदेश देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए।इस अवसर पर कुलदीप सिंह, नितेश प्रताप सिंह,कुलदीप राजपूत सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *