IMG-20260503-WA0256

भारत विकास परिषद इटावा मित्रशाखा पाँचाल प्रान्त, तत्वाधान में दो माह मई और जून में होगा संचालित

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। भारत विकास परिषद, इटावा (मित्रशाखा) पाँचाल प्रान्त, एन0 सी0 आर0 2 के तत्वाधान में करीब दो माह मई और जून के लिए संचालित होने वाली जल सेवा (प्याऊ) का उद्घाटन इटावा जंक्शन (उ0 मध्य रेलवे) प्लेटफार्म नंबर एक पर स्टेशन मास्टर साहब श्री एस0 एस0 मीणा और पूर्व जिला अध्यक्ष (भाजपा) श्री रामकुमार चौधरी द्वारा किया गया। बताते चलें कि उक्त जल-सेवा कार्य इटावा स्टेशन पर प्रतिवर्ष मित्र शाखा के सम्मानित सदस्यगणों द्वारा संचालित किया जाता है, जिसका एक बेहद ही बेहतरीन सकारात्मक सन्देश देश के कोने कोने में जाता है। चूँकि जलसेवा एक पुनीत सदकार्य है अतः हमारी शाखा के अतिरिक्त समाज के भिन्न-भिन्न भागों से इस अच्छे कार्य को जन और आर्थिक व नैतिक समर्थन मिलता रहा है। जलसेवा प्रभारी श्री जयवीर सिंह यादव के संयोजकत्व में आज के जलसेवा (प्याऊ) आयोजन में सहभागिता करने वालों में सर्वश्री जन्मेजय पांडे, पूर्व शाखा अध्यक्ष, पूर्व प्रान्तीय पदाधिकारी व वर्तमान में जिला समन्वयक (मेजर पांडे, मेला मालिक परसूपुरा, इटावा) प्रान्तीय पदाधिकारी (तिब्बत) अनुपम चौधरी, पेंशनर एशोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व कर्मचारी एशोसिएशन अध्यक्ष दिलीप मिश्राजी एवम तीसरी बार निर्वाचित हुए शाखा अध्यक्ष अरविंद चौधरी, व नव निर्वाचित शाखा सचिव , डॉ0 अमित पांडे, शाखा कोषाध्यक्ष नृपेंद्र चौहान, क्रमशः गतिविधि संयोजक, सम्पर्क, श्रीमती स्नेहलता उमराव, सेवा, प्रवीण तिवारी, संस्कार, राजेश दुबे, गतिविधि संयोजक, 25-26 निशा शुक्ला, मीडिया, निवर्तमान सचिव दीपेंद्र तिवारी, गराजेश सक्सेना, राहुल अग्निहोत्री, रमाकांत मिश्रा, प्रभारी डॉ0 आशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ सदस्य मुकेश चौधरी, एवम संजय शर्मा, राजीव रंजन तिवारी, अनुराग गुप्ता, सी0 पी0 कान्वेंट संचालक विनय मिश्र, नृपेंद्र चतुर्वेदी, कविता वर्मा, अर्पणा चौधरी, मीना भदौरिया, प्रमोद दुबे, अरुण दुबे, ओमप्रकाश तिवारी कुलदीप गुप्ता, एवम नवीन सदस्यों में अरुण पाराशर, शिवम कुमार, गिरिजाशंकर गुप्ता, व संतोष कुमार गुप्ता प्रमुख रहे।मित्रशाखा सभी सहभागिता करने वाले महानुभावों का तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *