
राष्ट्र पटल संवाद
उदी (इटावा)। पारपट्टी क्षेत्र के ग्राम उदी में आज मंगलवार को प्रातः विशाल कलश यात्रा के साथ नव दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन नौ दिनों तक चलेगा। चम्बल नदी से जल लेकर निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा का गांव का भ्रमण एवं भगवान शिव मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद कथा स्थल पर समापन हुआ।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाने के साथ भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए गए जिससे यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कलश यात्रा के बाद कथा व्यास पंडित महेशचंद्र पांडेय जी महाराज द्वारा कथा के शुभारंभ अवसर पर प्रथम दिवस श्रद्धालुओं को सत्य मार्ग पर चलने का पाठ पढ़ाया गया।उन्होंने कहा कि कलयुग में कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य का कल्याण सुनिश्चित है।उनके द्वारा भगवान श्रीराम के चरित्र, धर्म और मर्यादा के महत्व पर भी संक्षेप में प्रकाश डाला गया। बताया कि बुधवार को कथा के दूसरे दिन भगवान श्रीराम जन्मोत्सव की कथा का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। कथा का समय
प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आयोजक समस्त ग्रामीण जनों ने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने का विनम्र निवेदन किया गया है।






