
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी ।
आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत जनपद की कानून व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु जनपद के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी ।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी व्यक्तियों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति पूर्ण वातावरण में मनाये जाने की अपील की गयी तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सभी को आश्वस्त किया गया । उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं अफवाह संबंधी खबरों पर ध्यान न देने तथा बिना पुष्टि किसी भी सूचना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित/अग्रसारित न किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।
बैठक के अंत में सभी को आगामी त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व सम्पन्न कराये जाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की गयी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श् अभयनाथ त्रिपाठी सहित पुलिस/प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।






