
80-90 के दशक में कई पौराणिक, सामाजिक और कॉमेडी से भरपूर शोज आते थे। घरों में चर्चा होती थी कि आज के एपिसोड में आखिर क्या दिखाया जाएगा। हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता था। उस वक्त काफी लिमिटेड ऑप्शन होते थे, लेकिन इसके बावजूद तमाम शोज के साथ दर्शकों का जुड़ाव बेहद गहरा था। कहानियां बहुत सिंपल होती थीं, लेकिन इमोशंस मजबूत होते थे, जो सीधे लोगों के दिलों से जुड़ जाया करते थे। इसी वजह से इतने साल बीत जाने के बाद भी उस दौर के धारावाहिकों को फैंस आज भी काफी पसंद करते हैं। इसी दौर में दूरदर्शन पर एक फेमस शो ‘ओम नमः शिवाय’ आया, जिसने लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी कि आज तक उसे भूल नहीं पाए हैं। इस पौराणिक शो को भगवान शिव पर बनाया गया था। शो को धीरज कुमार ने बनाया और पेश किया था, जबकि इसका निर्देशन रमन कुमार ने किया था। यह धारावाहिक अपने जेस्चर, सीरियसनेस और स्पिरिचुअल माहौल की वजह से काफी फेमस हुआ था। इसमें शिव महिमा की कहानियों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
दूरदर्शन के फेमस शो ओम नमः शिवाय में समर जय सिंह, गायत्री शास्त्री, जगेश मुकाती, सौरभ अग्रवाल, राजेश्वरी सचदेव, अमित पचौरी, अनीता कुलकर्णी, रीना कपूर, सुनील नागर, मोना पारेख जैसे कई शानदार सितारे नजर आए थे। शो में समर जय सिंह ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। पार्वती के किरदार में एक्ट्रेस गयत्री शास्त्री नजर आई थीं। सभी सितारों की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। यूट्यूब पर यह शो आज भी हिट है। इस शो की कहानी शिव के जन्म, तपस्या, विवाह, तांडव और अधर्म के खिलाफ उनके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। इस पौराणिक कथाओं वाले शो को काफी आसान भाषा में दिखाया जाता था।





