राष्ट्र पटल संवाद
इकदिल (इटावा)। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक 7 जून दिन रविवार को प्रात: 10 बजे से पालीवाल चौक इकदिल में होगी । उक्त जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट करेंगे l बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की जाएगी एवं मेधावी सम्मान समारोह की तैयारियों आदि पर भी विचार विमर्श किया जायेगा l इसके साथ ही परशुराम सेवा समिति इकदिल की नगर कार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी l उन्होंने परशुराम सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से बैठक में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है l






