
राष्ट्र पटल संवाद
इकदिल (इटावा)। रविवार को कस्बा इकदिल से सिंगीरामपुर के लिए 22 डाक कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। इस अवसर पर परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने समिति के पदाधिकारियों के साथ डाक कांवड़ियों का परशुराम पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष गोपाल मिश्रा, श्रीकांत दुबे, नवीन मिश्रा, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की। प्रस्थान करने वालों में स्वामी नरेश्वर महाराज, मरदान सिंह बाबा, शिवेंद्र मिश्रा, बृज किशोर,मोनू, शिवम, विकास, मोहन, आशीष, रमन, गोपाल, छोटू, सोनू, अभिषेक, करण, अर्जुन, सोनू, गोपाल, नितिन, कृष्ण, साहिल, मोदी आदि शामिल थे l






