संयुक्त प्रेस क्लब जनपद के पत्रकार साथियों को सौंपेगा निःशुल्क दुर्घटना बीमा के साथ आई कार्ड
जनपद इटावा के वरिष्ठ पत्रकारों का किया जाएगा सम्मान
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के 200वें वर्ष के उपलक्ष्य में संयुक्त प्रेस क्लब इटावा संगठन 31 मई दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक डीबीए सभागार कचहरी इटावा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में पत्रकार साथियों को दुर्घटना बीमा व आई कार्ड निःशुल्क भेंट करेगा।कार्यक्रम के उपरान्त सभी के लिए प्रीतिभोज की व्यवस्था है।
संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन व महामंत्री सुधीर मिश्र ने बताया कि हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर इटावा जनपद के शहर व ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार साथियों को सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया होंगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं डीबीए इटावा के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
उन्होंने जनपद के सभी सम्मानित पत्रकार साथियों से अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में शामिल होकर पत्रकार एकता को मजबूती प्रदान करें।






