IMG-20260414-WA0463

राष्ट्र पटल संवाद

इकदिल (इटावा)। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट, संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपालजी मिश्रा, जिला महामंत्री राज तिवारी आदि ने बताया कि भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल दिन रविवार को दोपहर 2 बजे से विचार गोष्ठी व वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह माँ जगदम्बा देवी मन्दिर परिसर प्रकाश कोल्ड स्टोर इकदिल में आयोजित किया जायेगा। उक्त वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह कार्यक्रम में परशुराम सेवा समिति द्वारा 11 महिलाओं व 51 वरिष्ठ नागरिकों को प्रमाण पत्र, पट्टीका व परशुराम जी की प्रतिमा देकर परशुराम सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *