IMG-20260804-WA0454

युवकों ने मातमी नोहा ख्वानी कर शहीदाने कर्बला को दी श्रद्धाजंलि

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। शहीदे आजम इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला के चेहलुम पर शिया समाज द्वारा आयोजक गुलामुस सैयदेन और राहत अक़ील के कदीमी अलविदाई ताजियों का जुलूस अंजुमन स्कूल स्थित सराये शेख व सैदबाड़ा स्थित शरीफ मंज़िल से परम्परागत तरीके से गमगीन माहौल में निकला।

चेहलुम के अलविदाई ताजिये मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा की मौजूदगी में तहसील चौराहा, नगर पालिका चौराहा, तिकोनिया, नोरंगबाद चौराहा, नया शहर, रामगंज चौराहा, कटरा सेवा कली, झम्मन लाल करारी, दरी मोहल्ला, महेरा चुंगी होकर मातमी नोहा ख्वानी के साथ दरगाह हज़रत अब्बास महेरे पहुंचकर गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किये गए। ताजियों के गश्त के दौरान मुख्य चौराहों पर अहमद जाफर, तनवीर हसन, राहिल सगीर, शारिक सगीर शानू, कैफ वारसी, वातिक हैदर लखनऊ, सैफू, जीशान हैदर, गाजी भोपाल, अयाज़ हुसैन ने नोहा ख्वानी की। दरगाह मौला अब्बास पर शिया युवकों ने जोरदार मातम किया। नोहा ख़्वान तनवीर हसन, मुशीर हैदर, हसन अब्बास की ओर से तबर्रुक वितरित किया गया। इससे पूर्व इमामबाड़ा घटिया अज़मत अली पर राहत हुसैन रिज़वी, काशिब रिज़वी, साबित गंज में आसिफ रिज़वी अश्शू, इमामबाड़ा आलमपुरा में शारिक सगीर शानू की ओर से शहीदाने कर्बला के चेहलुम पर मजलिसें हुईं। ताजियों के जुलूस में अल्हाज कमर अब्बास नक़वी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब, शावेज़ नक़वी, मुशीर हैदर, तसलीम रज़ा, सलीम रज़ा, अख्तर अब्बास, तहसीन रज़ा, नजमुल हसन, टीएच रिज़वी, इबाद रिज़वी, समर सगीर, आतिफ़ एड., जीशान हैदर, हम्माद, आसिफ रिज़वी, फ़ातिक, शाद हसन, सोनू नक़वी, शौजब रिज़वी, आरिफ रिज़वी, सुहेल अली, खुशनसीब, शारिब नक़वी, एजाज हुसैन, कलीम वारसी सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। ताजियों के जुलूस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *